Top News

हाथ जोड़ता रहा गरीब, नहीं पसीजा सिस्टम!” “रोजी-रोटी पर चला बुलडोजर, इंसानियत हुई शर्मसार” “मेहनत से कमाने वालों को क्यों सताया जा रहा है?” “गरीब बोला – मुझे जीने दो… मगर नहीं सुनी किसी ने”

 CRIME ALERT DIGITAL NEWS

“क्या गरीब होना गुनाह है?”

VMC की कार्रवाई पर फूटा गरीब मजदूर का दर्द, हाथ जोड़कर लगाई गुहार

गर्मी में लोगों की प्यास बुझाकर अपने बच्चों का पेट पालने वाला एक गरीब गन्ने का रस विक्रेता उस समय बेबस दिखाई दिया, जब VMC की टीम उसका रोजी-रोजगार हटाने पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गरीब व्यक्ति हाथ जोड़कर अधिकारियों से विनती कर रहा है — “मैं यहां से चला जाता हूं… अब धंधा नहीं करूंगा… मुझे जीने दो…”

लेकिन इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। गरीब की मजबूरी, उसके बच्चों की भूख और परिवार का दर्द शायद सिस्टम की फाइलों में कहीं दबकर रह गया।

यह वही मेहनतकश लोग हैं जो तपती गर्मी में सड़क किनारे खड़े होकर लोगों की प्यास बुझाते हैं और मेहनत की कमाई से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सवाल यह उठता है कि अगर गरीबों को मेहनत से कमाने भी नहीं दिया जाएगा, तो आखिर वे जाएं कहां?

आज जरूरत इस बात की है कि सरकार ऐसे मामलों पर गंभीरता से ध्यान दे। नीचे बैठे कुछ अधिकारी अगर गरीबों की रोजी-रोटी छीनने लगेंगे, तो समाज में बेरोजगारी, अपराध और भूख कैसे रुकेगी?

एक तरफ सरकार रोजगार और आत्मनिर्भरता की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों पर कार्रवाई कर उनकी जिंदगी तबाह की जा रही है।

यह वीडियो सिर्फ एक गरीब की पुकार नहीं, बल्कि उन हजारों मेहनतकश लोगों की आवाज है जो हर दिन सिस्टम के दबाव में जीने को मजबूर हैं।

Editor In Chief: मुस्कान शेख



Post a Comment

أحدث أقدم

Crime News

Sports