हिमाचल दिवस पर रिकांगपिओ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। करीब पौने तीन लाख कर्मचारी और 1.71 लाख पेंशनर मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि और लंबित बकाया भुगतान की उम्मीद कर रहे हैं।
हिमाचल दिवस पर पौने 3 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को CM से उम्मीद, ये 4 एलान कर सकते हैं सुक्खू
हिमाचल दिवस पर रिकांगपिओ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। करीब पौने तीन लाख कर्मचारी और 1.71 लाख पेंशनर मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि और लंबित बकाया भुगतान की उम्मीद कर रहे हैं।

हिमाचल दिवस समारोह के लिए किन्नौर पहुंचे सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्वागत करते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी।
कर्मचारियों-पेंशनरों को महंगाई भत्ता और लंबित बकाया की उम्मीद।
सीएम सुक्खू स्टडी लीव पर 100% वेतन का ऐलान कर सकते हैं।
दैनिक वेतन 450 रुपये, आउटसोर्स कर्मियों को 13750 रुपये संभव।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल दिवस का राज्यस्तरीय समारोह बुधवार को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। हिमाचल के करीब पौने तीन लाख कर्मचारी व 1.71 लाख के करीब पेंशनर मुख्यमंत्री से बड़ी आस लगाए बैठे हैं। कर्मचारियों व पेंशनरों को डीए की आस है।
कर्मचारियों का 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) लंबित है, जबकि डीए एरियर बकाया है, जो प्रत्येक कर्मचारी के लिए लाखों रुपये तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बजट में बड़ी घोषणाएं की थी। इन्हें किस तरह से लागू किया जाएगा इसका एलान वे कार्यक्रम के दौरान करेंगे।
सीएम ने बजट में स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन देने की भी घोषणा की है और पहले स्टडी लीव ले चुके कर्मचारियों को भी बकाया देने की बात कही है।
वेतन बढ़ाने की घोषणा
दैनिक वेतन को बढ़ाकर 450 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है, जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 13,750 रुपये तय किया गया है। इसकी अधिसूचना अभी तक श्रम विभाग ने नहीं की है। उम्मीद है कि हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री दैनिक वेतन को बढ़ाने की घोषणा भी इस मौके पर करेंगे।
إرسال تعليق